Marathi Instagram Reel Editing Part 4

हमारे पिछले दोनो Reels Editing ब्लॉग पर ढेर सारा प्यार दिखने के लिए आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया। ऐसा ही प्यार हमारे साथ आगे भी बनाये रखिये। दोस्तो पिछले ब्लॉग की सफलता और आप लोगो की गुजारिश पर हम फिरसे एक Reel Editing ब्लॉग ले कर हाजिर हैं। इस ब्लॉग में भी आपको पिछले ब्लॉग की तरह Reel Editing सिखाया जाएगा। लेकिन ये ब्लॉग पिछली ब्लॉग से काफी मजेदार होगा। तो चलिए डॉट बिना किसी देरी के ब्लॉग में आगे बढ़ते हैं।

दोस्तो आज का Reels वीडियो हम एक नए ऍप में एडिट करने वाले हैं। इस ऍप में भी आप काफी आसान तरीके से अपनी Instagram Reel वीडियो एडिट कर सकते हैं। इस ऍप का नाम GoCut हैं। तो दोस्तो आप यह ऍप नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

दोस्तो आज के ब्लॉग में मैं आपको इस ऍप की मुख्य चार विशेषताओ के बार मे बताने वाला हुँ।

विशेषता क्र. १
दोस्तो इस ऍप की सबसे बड़ी विशेषता “Neon Outline” हैं। जो मुझे काफी पसंद आयी। इस ऍप की मदत से आप बस एक क्लिक से अपने Character को Neon Outline अप्लाई कर सकते हैं। यह Outline दिखाने में भी काफी सुंदर लगती हैं। इस इफ़ेक्ट को अप्लाई करने के लिए आपको “FX” का पर्याय चुनना है और यहाँ से Neon FX को अप्लाई कर लेना हैं।

विशेषता क्र. २
दोस्तो इस ऍप की दूसरी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि, आप इस ऍप में आसानी से अपनी Reel वीडियो को “Shake Effect” अप्लाई कर सकते हैं। अगर अपने हमारे पिछले ब्लॉग पढ़े होंगे तो आपको पता होगा की, हमने उसमे कुछ ही शेक इफ़ेक्ट आपको दिए थे। लेकिन दोस्तो इस ऍप में आपको बहुत से शेक इफ़ेक्ट मिल जाएंगे, जिसे आप सिर्फ एक क्लिक से अप्लाई कर सकते हैं।

दोस्तो आपको पता ही होंगा की, हम हर Instagram Reel Editing के ब्लॉग में एक “Reel Sound Pack” देते हैं। इस Sound Pack की मदत से आप अपनी Reel वीडियो को और भी निखार सकते हैं। सिर्फ आपको यह Sound वीडियो के आखिर में जोड़ लेना होता हैं। मित्रो आप यह Reel Sound Pack नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

Reel Sound Pack आपको zip file में दिया गया हैं। तो आपको इस पैक के Sound इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले इस file को unzip कर लेना हैं। File unzip करते समय आपको एक Password पूछा जाएगा। आपको वहाँ “1515” नमूद कर देना हैं। आपकी file unzip हो जाएगी।

विशेषता क्र. ३
आपको इस ऍप में Transition शेक भी देखने मिल जाएंगे। सबसे पहिले मैं आपको बता देता हूँ कि, Transition शेक क्या होते हैं ? दोस्तो जो शेक आप दो क्लिप के बीच मे अप्लाई करते हैं, उसे Transition शेक कहा जाता हैं। इस ऍप में आपको कई सारे Transition शेक देखने मिल जाएंगे जिस आप एक क्लिक से अप्लाई कर सकते हैं।

विशेषता क्र. ४
दोस्तो आपको इस ऍप में कई तरह के “Filters” भी देखने मिल जाएंगे। Filter अप्लाई करने के लिए आपको अपनी वीडियो चुन लेनी हैं और filter का विकल्प चुनके filter अप्लाई कर लेना हैं। आपको FX विकल्प पर ट्रेंडिंग Sparkle filter भी मिल जाएगा।

इसी तरह से आप इस ऍप की मदत से अपनी Instagram Reels वीडियो को एडिट कर सकते हैं। यदि आपको विषेशता समझने में कोई परेशानी होती है, तो आप मेरे द्वारा बनाए गए वीडियो को YouTube पर देख सकते हैं। वीडियो का लिंक नीचे दिया गया है।👇

यदि आपको कोई समस्या आती है, तो आप मुझे कमेंट करके बता सकते हैं। आपकी समस्या को जल्द से जल्द हल करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। आपका अमूल्य समय देकर पूरे ब्लॉग को पढ़ने के लिए के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद !🙏

Be a digital hero! Share this with a friend.

7 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *