नमस्कार दोस्तों आप सभी का मेरे एक और नए और मजेदार ब्लॉग में स्वागत है। आज के ब्लॉग में मैं आपको सिखाने वाला हूं कि आप इस तरह से एक ट्रेंडिंग बीट सिंक वीडियो बना सकते हैं। इस तरह का वीडियो बनाना काफी आसान है और आप भी काफी आसान तरीके से इस वीडियो को बना सकते हो। सिर्फ आपको इस तरह का वीडियो बनाने के लिए नीचे दिए गए सभी चरणों को ध्यान से फॉलो करना है। तो चलिए दोस्तों अब बिना वक्त जाया किए हमारा ब्लॉग शुरू करते हैं।

रेशमाच्या रेघांनी बीट सिंक video editing

STEP 1

ट्रेंडिंग बीट सिंक वीडियो बनाने के लिए आपको एक ऐप की आवश्यकता होगी। इस ऐप का नाम एलाइट मोशन है। अगर आपके पास यह ऐप नहीं है तो आप निचे दिए गए लिंक से इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। मैंने आपको एलाइट मोशन का नवीनतम वर्जन प्रदान किया है। क्योंकि आपको आगे दिए गए प्रोजेक्ट को इंपोर्ट करने के लिए एलाइट मोशन के नवीनतम वर्जन की जरूरत होगी। एलाइट मोशन के नवीनतम वर्जन को डाउनलोड लिंक नीचे दी हुई है।

STEP 2

सबसे पहले आपको वह गाना चुन लेना है जिस पर आप यह वीडियो बनाने जा रहे हैं। अगर आप मेरे द्वारा इस्तेमाल किए गए गीत पर ही वीडियो बनाना चाहते हैं। तो सबसे पहले आपको नीचे दिए गए डाउनलोड लिंक पर क्लिक करके उस गाने को डाउनलोड कर लेना है। इसके बाद आपको इमेज एंड वीडियो ऑप्शन का चयन करते हुए इस गीत को प्रोजेक्ट में जोड़ लेना है। अब हम जोड़े गए गीत के बीट मार्क कर लेते हैं।

STEP 3

अगर आपको बीट मार्क करने में कोई दिक्कत आ रही है। या फिर आप इस स्टेप को स्किप करना चाहते हैं। तो आपको सिर्फ नीचे दिए हुए बीट मार्क प्रोजेक्ट को इंपोर्ट कर लेना है। इस प्रोजेक्ट में मैंने आपके लिए पहले से ही गीत के बीट मार्क करके रखे हैं। आप नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके इस प्रोजेक्ट को अपने एलाइट मोशन एप में इंपोर्ट कर सकते है।

(Note 📝 : PRESET link only import on 3.4.3 version of alight motion)

STEP 4

अब आपको इंपोर्ट किया हुआ बीट मार्क प्रोजेक्ट खोल लेना है और यहां पर सबसे पहले एक कलर सर्कल ओवरले वीडियो को जोड़ लेना है। इस वीडियो को जोड़ने के लिए आपको इमेज एंड वीडियो ऑप्शन की सहायता लेनी होगी। आपको कलर सर्कल ओवरले वीडियो को डाउनलोड करने की लिंक नीचे दी हुई है। आप वहां से इस ओवली वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं।

STEP 5

कलर सर्कल ओवरले वीडियो को जोड़ लेने के बाद अब आपको इसके ऊपर एक आईफोन इमोजी की पीएनजी जोड़ लेनी है। आईफोन इमोजी की पीएनजी जोड़ लेने के बाद आपको इस पीएनजी को ओवरले वीडियो पर ठीक से समायोजित कर लेना है। आईफोन इमोजी के पीएनजी की डाउनलोड लिंक नीचे दी हुई है।

STEP 6

फायर एंड स्नो बैकग्राउंड को जोड़ने के लिए 12.15 सेकंड की लाल रेखा पर आ जाए। सबसे पहले आपको नीचे दिए गए लिंक से फायर एंड स्नो बैकग्राउंड वीडियो को डाउनलोड कर लेना है। इस वीडियो को जोड़ने के लिए आप इमेज एंड वीडियो ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

STEP 7

यहां पर आपको जीत को एक बार ध्यान से सुनना है और इस गीत में मौजूद पंक्तियों को लिख लेना है। पंक्तियां लिखने के लिए आपको नीचे दिए गए प्लस आइकॉन पर क्लिक करना है और टेक्स्ट ऑप्शन का चुनाव करते हुए पंक्तियों को जोड़ लेना है। सभी पंक्तियां जोड़ने के बाद अब आपको इन पंक्तियों को टेक्स्ट एनीमेशन अप्लाई कर लेना है। टेक्स्ट एनीमेशन अप्लाई करने के लिए आप नीचे दिए गए प्रोजेक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

(Note 📝 : PRESET link only import on 3.4.3 version of alight motion)

दोस्तों अगर आप एलाइट मोशन के पुराने वर्जन का इस्तेमाल कर रहे हैं। तो आप इस प्रोजेक्ट को इंपोर्ट नहीं कर पाएंगे। इस प्रोजेक्ट को इंपोर्ट करने के लिए आपको एक्सएमएल फाइल की मदद लेनी होगी। आप एक्सएमएल फाइल को नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। एक्सएमएल फाइल को डाउनलोड करने के बाद अब आप इस प्रोजेक्ट को अपने ऐप में इंपोर्ट कर सकते हैं।

(Note📝 : XML file can only be import on 3.3.5 – 3.3.0 – 3.1.4 & 3.7.1 version of alight motion)

STEP 8

अब बारी आती है हमारे फोटोस की तो फोटो जोड़ने के लिए आपको इमेज एंड वीडियो ऑप्शन का उपयोग करना है और यहां पर वह फोटो जोड़ लेना है जिन पर आप यह वीडियो बनाने जा रहे हैं। दोस्तों अगर आपको मेरे द्वारा इस्तेमाल किए गए फोटो चाहिए। तो आपको हमारा टेलीग्राम चैनल से जुड़ जाना है। हमारे टेलीग्राम चैनल पर आपको सभी फोटो एचडी क्वालिटी में मिल जाएंगे।

STEP 9

दोस्तों यहां पर हमारा 60% वीडियो बनकर तैयार है। वीडियो में आगे बढ़ने के लिए आपको जीत के शुरुआत में आना है और यहां पर स्नो ओवरले वीडियो को जोड़ लेना है। ओवरले वीडियो को जोड़ने के बाद ब्लेंडिंग एंड ओपेसिटी विकल्प का चयन करें और यहां से स्क्रीन इफेक्ट लागू कर ले। आपको इस स्नो ओवली वीडियो की डाउनलोड लिंक नीचे दी हुई है। आप उस लिंक पर क्लिक करके इस वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं।

STEP 10

काले कलर की शैडो पीएनजी जोड़ने के लिए सातवीं लाल रेखा पर आ जाएं। यहां आपको काले कलर की शैडो पीएनजी जोड़ लेनी है। पीएनजी जोड़ने के लिए सबसे पहले आपको नीचे दिए गए डाउनलोड लिंक पर क्लिक करके इस काले कलर की शैडो पीएनजी को डाउनलोड कर लेना है।

STEP 11

आखरी स्टेप में आपको काले कलर की शैडो पीएनजी के ऊपर “साड़ीवाली” नामक टेक्स्ट पीएनजी को जोड़ लेना है। इस पीएनजी को जोड़ने के लिए इमेज एंड वीडियो विकल्प को चुने और अपने फोल्डर से इस पीएनजी को चुन ले। इस “साड़ीवाली” नामक टेक्स्ट पीएनजी की डाउनलोड लिंक नीचे दी हुई है।

STEP 12

आपका वीडियो यहां बनकर तैयार है। अब आपको इस वीडियो को एक्सपोर्ट करना हैं और यदि आपको वीडियो बनाने में कोई परेशानी होती है, तो आप मेरे द्वारा बनाए गए वीडियो को YouTube पर देख सकते हैं। वीडियो का लिंक नीचे दिया गया है।👇

यदि आपको कोई समस्या आती है, तो आप मुझे कमेंट करके बता सकते हैं। आपकी समस्या को जल्द से जल्द हल करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। आपका अमूल्य समय देकर पूरे ब्लॉग को पढ़ने के लिए के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद !🙏


1 Comment

Ujwal kamble · May 18, 2021 at 5:39 am

Bhau dhanyavad ashya video denya sathi tuzi editing khup bhari ahe ani tu itkya sofya paddhtine sangto ki lagech lakshat yeun jate thnx bhawa and tuze 100k lvkrat lvkr ho hech prathna aamchi pn krto keep growing bhau and keep smiling😍🔥

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *