आप सभी का मेरे नए ब्लॉग में स्वागत हैं। दोस्तो आपको पता ही होगा कि, महाशिवरात्रि आ रही हैं। तो मैंने सोचा क्यों ना हम महाशिवरात्रि पर एक वीडियो बनाये। तो दोस्तो आज के ब्लॉग में हम देखेंगे कि आप कैसे “महाशिवरात्रि Special Beat Sync” वीडियो बना सकते हैं।

STEP 1
दोस्तो, महाशिवरात्रि Special Beat Sync स्टेटस वीडियो बनाने के लिए आपको अपने पसंदीदा Alight Motion नामक ऍप की आवश्यकता होगी। यदि आपके पास यह ऍप नहीं है, तो आप नीचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके Alight Motion का नवीनतम 3.6.1 वर्जन डाउनलोड कर सकते हैं।

STEP 2
महाशिवरात्रि Special Beat Sync स्टेटस वीडियो बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बीट मार्क प्रोजेक्ट को इंपोर्ट करना होगा। इस प्रोजेक्ट में मैंने आपको इस्तेमाल किये गए गीत की बीट मार्क करके दी हैं। आप नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके इस प्रोजेक्ट को इंपोर्ट कर सकते हैं।

STEP 3
यह प्रोजेक्ट इम्पोर्ट करने के बाद आपको यहाँ वह गीत जोड़ लेना हैं, जिस पर आप अपना महाशिवरात्रि स्पेशल वीडियो बनाने वाले हैं। आप Audio का विकल्प चुनकर गीत जोड़ सकते हैं। मेरे द्वारा इस्तेमाल किया गया गीत आप नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

STEP 4
मित्रो अब आपको गीत के सुरुवात में आना हैं और यहाँ Circle Light Overlay वीडियो को जोड़ लेना हैं। इस Overlay वीडियो को जोड़ने के बाद आपको “Blending & Opacity” का विकल्प चुन लेना हैं और यहाँ से Screen इफ़ेक्ट लागु कर लेना हैं। यह Circle Light Overlay वीडियो आप नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

STEP 5
अब आपको फिरसे सुरुवात में आना हैं और यहाँ आपको “ॐ” नामक Text PNG जोड़ लेनी हैं। आप (+) आइकॉन पर क्लिक करके इस PNG को जोड़ सकते हैं। आप इस “ॐ” PNG को नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके डाऊनलोड कर सकते हैं।

STEP 6
इसके बाद आपको पहिली लाल रेखा पर आना हैं और यहाँ से “महादेव भगवान जी” के फोटोज जोड़ लेने हैं। फ़ोटो जोड़ने पर आपको इन सभी फोटोज को दो लाल रेखाओ के बीच मे समयोजित कर लेना हैं।

🌀IMP:-
अगर आपको मेरे द्वारा इस्तेमाल किये गए महादेव जी के फ़ोटोज चाहिए तो आप मेरा TELEGRAM चैनल JOIN कर सकते हैं। TELEGRAM चैनल पर आपको मेरे द्वारा इस्तेमाल की गई सभी फ़ोटो और अन्य सामग्री मिल जाएगी।

STEP 7
दोस्तो अब आपको इन जोड़े गए महादेव जी के फोटोज को शेक इफ़ेक्ट अप्लाई कर लेना हैं। शेक इफ़ेक्ट जोड़ने के लिए आप नीचे दिए गए प्रोजेक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

(Note📝 : PRESET link can only be import on 3.4.3 or above version of alight motion)

यदि आप Alight Motion के पुराने वर्जन का उपयोग कर रहे हैं, तो आप नीचे दिए गए XML लिंक का उपयोग करके इस प्रोजेक्ट को इम्पोर्ट कर सकते हैं और अपने फोटोज को शेक इफ़ेक्ट अप्लाई कर सकते हैं।

(Note📝 : XML link can only be import on 3.3.5 3.3.0 & 3.1.4 version of alight motion)

STEP 8
दोस्तो अब आपको फिरसे पहिली लाल रेखा पर आना है और यहाँ Shadow इफ़ेक्ट दिखाने के लिए आपको एक “Black Shadow PNG” को जोड़ लेना हैं। यह Shadow PNG आप नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

STEP 9
Shadow इफ़ेक्ट अप्लाई करने के बाद आपको पहिली लाल रेखा से महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देने वाले Text जोड़ लेने हैं। जैसे कि आप यहाँ “महाशिवरात्रि” “निमित्त सर्वांना मंगलमय शुभेच्छा” इस तरह के Text जोड़ सकते हैं। यह Text जोड़ने के बाद आपको मेरे द्वारा दिए गए शेक प्रोजेक्ट से इन्हें Text Animation अप्लाई कर लेना हैं।

STEP 10
दोस्तो हमारा स्टेटस वीडियो यहाँ बनाकर तैयार हैं सिर्फ आपको इसे और भी आकर्षक बनाने के लिए पहिली लाल रेखा से एक Snow Overlay Video को जोड़ लेना हैं। अगर आपके पास यह Overlay वीडियो नही हैं। तो आप नीचे दिए गए लिंक से इस Overlay वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं।

FINAL STEP
आपका वीडियो यहां बनकर तैयार है। अब आपको इस वीडियो को एक्सपोर्ट करना हैं और यदि आपको वीडियो बनाने में कोई परेशानी होती है, तो आप मेरे द्वारा बनाए गए वीडियो को YouTube पर देख सकते हैं। वीडियो का लिंक नीचे दिया गया है।👇

यदि आपको कोई समस्या आती है, तो आप मुझे कमेंट करके बता सकते हैं। आपकी समस्या को जल्द से जल्द हल करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। आपका अमूल्य समय देकर पूरे ब्लॉग को पढ़ने के लिए के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद !🙏


4 Comments

Rohit · March 9, 2021 at 3:17 pm

1no bhava

Prathamesh Gaikwad · March 9, 2021 at 5:10 pm

Thanks bro for teaching us , I am prathamesh from maharashtra , Pune

Suhas Lokhande · April 21, 2021 at 5:28 pm

Beautiful

Suhas Lokhande · April 21, 2021 at 5:31 pm

Very nice

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *