अपने लिए Attitude स्टेटस बनाना चाहते हैं ? अगर आपका जवाब हाँ है, तो आज का ब्लॉग आपके लिए बोहत लाभदायक होगा। क्योंकि आज के ब्लॉग में मैं आपको बताऊंगा की, आप अपने मोबाइल फोन की मदत से कैसे एक आकर्षक Attitude स्टेटस बना सकते हैं। मैन सभी चीजें एकदम आसान भाषा मे बताई है, जिससे आपको यह वीडियो बनाने में कोई परेशानी नही होगी। तो चलिए दोस्तो बिना किसी देरी के ब्लॉग में आगे बढ़ते हैं।

Boys Attitude Status Editing

Boys attitude स्टेटस वीडियो बनाने के लिए आपको एक ऍप की आवश्यकता होगी जिसे Alight Motion कहा जाता है। यदि आपके पास यह ऐप नहीं है, तो आप नीचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके Alight Motion का नवीनतम 3.4.3 वर्जन डाउनलोड कर सकते हैं। मैं आपसे 3.4.3 वर्जन का Alight Motion डाउनलोड करने के लिए इसीलिए कह रहा हूं, क्योंकि जो प्रोजेक्ट मैं आपको देने जा रहा हूं, वे केवल Alight Motion के इस संस्करण (3.4.3 और ऊपर के संस्करण) में ही इम्पोर्ट किया जा सकता हैं

Boys attitude शेक इफ़ेक्ट स्टेटस वीडियो बनाने के लिए आपको पहले Alight Motion ऐप को खोलना होगा। ऐप खोलने के बाद, नीचे दिखाई गई Image के समान एक होम पेज दिखाई देगा। तो यहाँ आपको नीचे दिए गए (+) आइकन पर क्लिक करना हैं। अब आपको यहाँ बहुत सारे विकल्प दिखाई देंगे, आप यहाँ अपने प्रोजेक्ट को नाम भी दे सकते हैं। अब इसके बाद आपको उस Ratio का चयन करना हैं, जिसमें आप अपना Attitude स्टेटस वीडियो बनाना चाहते हैं। Ratio का चयन करने के बाद, आप यहाँ से Resolution, Frame rate और Background को भी चुनना हैं। सभी चीजों का चयन करने के बाद अब आपको नीचे दिए गए Create Project विकल्प पर क्लिक करना हैं।

Boys Attitude Status Editing

अब आपको उस गीत को जोड़ना हैं जिस पर आप अपना Attitude स्टेटस वीडियो बनाने जा रहे हैं। गीत जोड़ने के लिए आपको नीचे (+) आइकन पर क्लिक करें और फिर ऑडियो विकल्प चुनें और यहां से गीत जोड़ें। गीत जोड़ने के बाद अब आपको एक बार इस गीत को सुनना हैं और इस गीत में जो बीट्स है उन्हें चिह्नित करना हैं। यदि आप मेरे द्वारा उपयोग किए गए गीत का उपयोग कर रहे हैं, तो आप नीचे दिए टाइम पर बीट चिन्हित कर सकते हैं।

1st beat:- 8.27
2nd beat:- 9.17
3rd beat:- 10.04

बीट चिन्हित करने के बाद अब आपको शुरुआत में आना हैं और यहां उस फोटो को जोड़ना हैं, जिस पर आप अपना Attitude स्टेटस बनाने जा रहे हैं। फ़ोटो जोड़ने के लिए नीचे दिए गए (+) आइकन पर क्लिक करें, फिर यहां से Images & Videos का विकल्प चुनें और उस फ़ोटो को जोड़ ले। फ़ोटो जोड़ने के बाद यदि जोड़े गए फ़ोटो पूर्ण स्क्रीन पर समायोजित नहीं है, तो आपको Move & Transfer विकल्प का उपयोग करके फ़ोटो को पूर्ण स्क्रीन पर सेट कर सकते हैं। अब आपको इस फ़ोटो को अंत तक विस्तारित करना हैं। इसके बाद आपको इस फोटो लेयर को 1st और 3rd रेड लाइन पर दो भागों में काटना हैं।

Boys Attitude Status Editing

फोटो को दो भागों में काटने के बाद अब आपको पहिली फोटो क्लिप पर एक इफ़ेक्ट अप्लाई करना हैं। उस इफ़ेक्ट को लागू करने के लिए, आपको फोटो पर क्लिक करना होगा और नीचे दिए गए इफ़ेक्ट विकल्प का चयन करना होगा। अब उस इफ़ेक्ट को जोड़ने के लिए आपको Add Effect विकल्प को चुनना होगा और यहाँ आपको Color & Light सेक्शन से SATURATION & VIBRANCE इफेक्ट का चयन करना होगा। इफ़ेक्ट को जोड़ने के बाद अब आपको इस इफ़ेक्ट की सेटिंग को खोलना हैं और Saturation की स्केल को -100% पर सेट करना हैं। इसके बाद आपको 3rd रेड लाइन के बाद की फोटो क्लिप में एक शेकिंग इफ़ेक्ट लागू करना हैं। लेकिन इसके लिए आपको सबसे पहले एक स्टेटस मटीरियल प्रोजेक्ट को इम्पोर्ट करना होगा। उस प्रोजेक्ट से फोटो शेकिंग इफेक्ट कॉपी करना होगा और उसे दूसरी फोटो क्लिप पर अप्लाई करना होगा। आप नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके उस प्रोजेक्ट को इम्पोर्ट कर सकते हैं।

Boys Attitude Status Editing

(Note📝 : PRESET link can only be import on 3.4.3 or above version of alight motion)

और यदि आप Alight Motion के पुराने वर्जन का उपयोग कर रहे हैं, तो आप नीचे दिए गए XML लिंक का उपयोग करके इस प्रोजेक्ट को इम्पोर्ट कर सकते हैं। फ़ाइल डाउनलोड करने के बाद, आपको इस फ़ाइल को अपने Alight Motion ऐप में इम्पोर्ट कर लेना है।

(Note📝 : XML link can only be import on 3.3.5 3.3.0 & 3.1.4 version of alight motion)

दोस्तों, आपको ऊपर दिए गए प्रोजेक्ट के साथ नीचे दी गई सामग्री का भी उपयोग करना होगा। तो आपको नीचे दी गई सामग्री डाउनलोड कर लेनी है।

MATERIALS

🌀IMP:-
अगर आपको मेरे द्वारा इस्तेमाल किये गए फ़ोटो चाहिए तो आप मेरा TELEGRAM चैनल JOIN कर सकते हैं। TELEGRAM चैनल पर आपको मेरे द्वारा इस्तेमाल की गई सभी फ़ोटो मिल जाएगी। इसके साथ ही आपको TELEGRAM चैनल पर अन्य सामग्री भी मिल जाएंगी, जो आपको स्टेटस वीडियो बनाने में काफी काम आएंगी। टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के और भी कई लाभ हैं। जैसे, वहाँ मैं आपको आवश्यक फ़ॉन्ट, डेमो वीडियो, नए वीडियो का अपडेट (Update) और अन्य सामग्री देता रहता हूँ। आप मुफ्त में हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।.

अब जब आपके पास सभी सामग्रियां हैं, तो आपको बस नीचे दिए गए स्टेप का पालन करना होगा। आपको सावधानी से सभी स्टेप का पालन करना होगा क्योंकि यदि आप एक स्टेप भी चूक जाते हैं, तो आप इस तरह का स्टेटस वीडियो नहीं बना पाएंगे या आपको यह स्टेटस वीडियो बनाने में कठिनाई हो सकती है।

  1. अब आपको शुरुआत में आना हैं और यहाँ एक लेयर जोड़ लेनी हैं, जो लेयर मैंने आपको स्टेटस मैटीरियल प्रोजेक्ट में दी है।
  2. लेयर जोड़ने के बाद अब आपको एक Overlay वीडियो जोड़ना हैं। आप नीचे दिए गए (+) आइकन पर क्लिक करके Overlay वीडियो जोड़ सकते हैं।
  3. अब आपको सुरुवात में आकर मेरे द्वारा दी गई Dailogue PNG को जोड़ लेना है और इस PNG की लेयर को दूसरी लाल रेषा तक बढ़ा लेना हैं।
  4. उसके बाद आपको 2nd डायल PNG को 2nd लाल रेषा से जोड़ना हैं।
  5. अब आपको जोड़े गए दोनो PNG को मेरे द्वारा दिए गए Status Material Project से शेक इफ़ेक्ट कॉपी करके अप्लाई कर लेना हैं।
  6. अब आपको सुरुवात से एक square border PNG को जोड़ लेना है और इस PNG लेयर को आखिर तक खींच लेना हैं।
Boys Attitude Status Editing

आपका वीडियो यहां बनकर तैयार है। अब आपको इस वीडियो को एक्सपोर्ट करना हैं और यदि आपको वीडियो बनाने में कोई परेशानी होती है, तो आप मेरे द्वारा बनाए गए वीडियो को YouTube पर देख सकते हैं। वीडियो का लिंक नीचे दिया गया है।👇

यदि आपको कोई समस्या आती है, तो आप मुझे कमेंट करके बता सकते हैं। आपकी समस्या को जल्द से जल्द हल करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। आपका अमूल्य समय देकर पूरे ब्लॉग को पढ़ने के लिए के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद !🙏


1 Comment

Nikhil · March 18, 2021 at 4:26 pm

Kaddkk

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *